15 April Rashifal: चंद्र मंगल योग के संयोग से सिंह सहित इन राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ...

15 April Rashifal: चंद्र मंगल योग के संयोग से सिंह सहित इन राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ...

मेष राशि: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मन परेशान हो सकता है।  रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृष राशि: शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। 

कर्क राशि: पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।
  
सिंह राशि:  पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। 
 
कन्या राशि: नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 

तुला राशि: अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। 

वृश्चिक राशि: नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

धनु राशि: शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। 

मकर राशि: कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी भवन या सम्पति से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। 

कुंभ राशि: शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि तो होगी, लेकिन अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। 

मीन राशि: नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। 
 


संबंधित समाचार