होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

shahdol news : 14 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

shahdol news : 14 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह में शामिल होनी आई एक किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। किशोरी घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और जबरन नाबालिग को ई-स्कूटी में बैठाकर करियाधार मेले के पास सुनसान इलाके में ले गए और दुष्कर्म किया। घटना जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र की है। 

रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में  होने आई थी शामिल

मिली जनकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान घर के बाहर खड़ी किशोरी को आरोपियों ने अगवा किया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर मुख्य आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी द्वारा लगातार विरोध करती रही। जिसके चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

3 आरोपियों की हुई  गिरफ्तार 

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी दस्ता बताई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत थाने में शिकायत की और आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी तत्त्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही अन्य की तलाश जारी है। 

मुख्य आरोपी की 27 अप्रैल को शादी

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का मुख्य आरोपी मोहित बैगा फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है। मोहित की शादी 27 अप्रैल को होनी थी। लेकिन अब जेल की  सलाखों के पीछे उसके अरमान पूरे होंगे।  अभी तक अमन बैगा, विकास बैगा सहित तरुण बैगा की गिरफ़्तारी हो चुकी है। 


संबंधित समाचार