13 July Rashifal 2026: सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र में स्थित हैं। आर्द्रा नक्षत्र राहु से संबंधित माना जाता है और इसका संबंध परिवर्तन, नई शुरुआत तथा पुराने अवरोधों को समाप्त करने से जोड़ा जाता है।
मेष राशि
आज मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य, विशेषकर माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तों में संयम बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
वृष राशि
करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा।
मिथुन राशि
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक खर्च बढ़ने के बावजूद मन प्रसन्न रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि
मित्रों के सहयोग से रोजगार या नए कार्य के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और क्रोध से बचें। घरेलू समस्याओं का समाधान बातचीत से निकालने का प्रयास करें।
सिंह राशि
परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, लेकिन रिश्तों में अहंकार से बचना जरूरी होगा।
कन्या राशि
आज धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक है। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना भी है। सोच-समझकर अपनी बात रखें।
तुला राशि
कार्यस्थल में बदलाव के संकेत हैं। कारोबार में सुधार की संभावना है। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
वृश्चिक राशि
आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के साथ-साथ पिता की सेहत का भी ध्यान रखें। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं।
धनु राशि
संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में विवाद से बचें और अनावश्यक बहस में न पड़ें।
मकर राशि
संपत्ति या भवन से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है। भाइयों और बहनों का सहयोग मिलेगा, हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
कुंभ राशि
आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। शिक्षा, लेखन या बौद्धिक कार्यों के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तों में समझदारी से काम लें।
मीन राशि
सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय में बढ़ोतरी हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए सबसे बड़ी सलाह है।