होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHARGONE NEWS : नर्मदा नदी में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, परिवार के साथ आया था घूमने, पसरा मातम

KHARGONE NEWS : नर्मदा नदी में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, परिवार के साथ आया था घूमने, पसरा मातम

महेश्वर: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित महेश्वर में परिवार के साथ घूमने के लिए आये एक बालक की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। बालक नहाने के दौरान पानी की गहराई में समां गया। जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। हालांकि समय रहते गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की,  लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना महेश्वर थाना क्षेत्र की है। 

नहाने के दौरान बच्चा पानी की गहराई में समाया 

बताया जा रहा है कि बच्चा नहाने के लिए पानी में उतरा और गहराई में सामने लगा। जिसको देखते ही गोताखोरों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना महेश्वर थाना क्षेत्र की

पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान कृष्ण पिता संजय निवासी ग्राम आशु खेड़ी सिलौटिया थाना मानपुर जिला इंदौर के रूप में की है। जो अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आया था। बच्चे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार