भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के चलते 11 रक्षित निरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए है। जिसको लेकर PHQ की ओर से आदेश और सूची दोनों जारी कर दी है।
पुलिस व्यवस्था होगी बेहतर
तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इन स्थानांतरणों से पुलिस व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जा सकेगा।
तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश
अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। PHQ के आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
11 रक्षित निरीक्षकों के तबादले
- रक्षित निरीक्षक सोनाली वास्केल (मौर्य) को यातायात जिला बड़वानी से यातायात जिला इंदौर पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक स्मृति लता दोहरे को यातायात जिला ग्वालियर से यातायात जिला शिवपुरी पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक ज्योति उपाध्याय को यातायात जिला बालाघाट से यातायात जिला छिंदवाड़ा पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक हिरदय सिंह कुशराम को यातायात जिला भोपाल से यातायात जिला विदिशा पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक हेमंत पाटीदार को पीटीएस इंदौर से यातायात जिला रतलाम पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक नीरज शर्मा को यातायात जिला निवाड़ी से यातायात जिला ग्वालियर पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक सोनू बडगुर्जर को यातायात इंदौर ग्रामीण से यातायात जिला मंदसौर पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक अनिरुद्ध मीणा को यातायात जिला भोपाल नगरीय से रक्षित निरीक्षक जिला शहडोल पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक मयंक भैन्या को रक्षित निरीक्षक जिला शहडोल से यातायात जिला ग्वालियर पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक राधावल्लभ गुर्जर को यातायात जिला ग्वालियर से यातायात जिला बैतूल पदस्थ किया है।
- रक्षित निरीक्षक सुदर्शन खरे को यातायात भोपाल नगरीय से यातायात जिला उज्जैन पदस्थ किया है ।