होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WPL 2026 Final: RCB दूसरी बार चैंपियन, मंधाना-जॉर्जिया की 165 रन साझेदारी से DC को 6 विकेट से हराया...

WPL 2026 Final: RCB दूसरी बार चैंपियन, मंधाना-जॉर्जिया की 165 रन साझेदारी से DC को 6 विकेट से हराया...

वडोदरा। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के रोमांचक फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 19.4 ओवर में जीत हासिल कर टूर्नामेंट इतिहास का सबसे सफल रन चेज भी दर्ज किया। इस जीत की सबसे बड़ी नींव कप्तान स्मृति मंधाना (87 रन) और जॉर्जिया वॉल (79 रन) के बीच हुई 165 रन की ऐतिहासिक साझेदारी रही, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अंत में राधा यादव ने लगातार दो चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने बनाया 203 रन:

टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स – 57 रन, लॉरा वोल्वार्ट – 44 (25 गेंद), चिनेल हेनरी 35 (15 गेंद) पर दिल्ली ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाज लक्ष्य बचाने में सफल नहीं रहे।

RCB का ऐतिहासिक रन चेज:

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत संभली हुई रही, जिसके बाद मंधाना और जॉर्जिया ने आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच दिल्ली से दूर कर दिया। स्मृति मंधाना-87 रन, जॉर्जिया वॉल -79 रन 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया यह WPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज भी बन गया।

RCB की ऐतिहासिक उपलब्धि:

RCB ने दूसरी बार WPL ट्रॉफी जीतकर महिला टी20 क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

अवॉर्ड विनर्स की पूरी सूची':

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: ग्रेस हैरिस
एक्टिव कैच ऑफ द सीजन: लूसी हैमिल्टन
मोस्ट सिक्सेज (13): हरमनप्रीत कौर
ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड: लॉरेन बेल (128 डॉट बॉल)
एमर्जिंग प्लेयर: नंदनी शर्मा
पर्पल कैप: सोफी डिवाइन – 17 विकेट
ऑरेंज कैप: स्मृति मंधाना – 377 रन
फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच: स्मृति मंधाना (87 रन)
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP): सोफी डिवाइन


संबंधित समाचार