होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra kidnapping : डबरा में बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला का अपहरण

Dabra kidnapping : डबरा में बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला का अपहरण

राजेश सोनी, डबरा : ग्वालियर जिले के डबरा में बच्चों को स्कूल छोड़ने निकली एक महिला के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला के पति पर ही जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामला देहात थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

स्कूल के बाहर से अपहरण  

जानकारी के अनुसार, महिला सुबह अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। उसी दौरान कार से पहुंचे कुछ लोगों ने उसे जबरन अपने साथ ले लिया। परिजनों का दावा है कि इस घटना में महिला का पति भरत परिहार भी शामिल था। घटना के तुरंत बाद महिला के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।

नौ माह से अलग रह रही थी

महिला के परिजनों के मुताबिक, महिला पिछले करीब नौ महीनों से घरेलू विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी। उसकी शादी 12 साल पहले घाटीगांव निवासी भरत परिहार से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। महिला ने पहले भी सुरक्षा को लेकर पुलिस को आवेदन दिए थे।

महिला की हो चुकी दो शादियां

बताया जा रहा है कि महिला की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और वर्तमान में वह तीसरे पति के साथ वैवाहिक संबंध में थी, जिनसे उसके दो बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद के बाद वह डबरा में अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी।

पुलिस ने की नाकाबंदी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


संबंधित समाचार