Virosh Wedding Update: जिस पल का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, वह आखिरकार आ गया। साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज 26 फरवरी सुबह 8 बजे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न किया। हालांकि शादी की मुख्य रस्म सुबह पूरी हो चुकी है, लेकिन शाम को दोनों कोडावा परंपरा से दोबारा सात फेरे लेंगे। उम्मीद है कि कपल जल्द ही अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करेगा।
हल्दी-मेहंदी में दिखा होली जैसा जश्न:
शादी से एक दिन पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से आयोजित की गईं। समारोह में इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों ने शिरकत की। समारोह की झलकियों में रंग, मस्ती और पारिवारिक गर्मजोशी साफ नजर आई। इवेंट का माहौल इतना रंगीन था कि तस्वीरें किसी त्योहार से कम नहीं लग रही थीं।
सास ने दिया खास तोहफा:
शादी को यादगार बनाने के लिए परिवार ने ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से एक खास फैमिली इवेंट भी रखा। इस दौरान रश्मिका को उनकी सास की ओर से सोने के कंगन भेंट किए गए, जो घर की नई बहू के स्वागत का प्रतीक बने।
शाही अंदाज में हुई शादी:
विजय और रश्मिका की शादी आलीशान होटल ITC Momento Ekaya में संपन्न हुई। करीब 106 एकड़ में फैले इस भव्य वेन्यू में लगभग 200 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। शादी पूरी तरह पारंपरिक तेलुगू संस्कृति और परिधान के साथ संपन्न हुई। दोनों पिछले करीब 8 वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आधिकारिक रूप से जीवनसाथी बन चुके हैं।
‘नो फोन जोन’ रही पूरी शादी:
कपल ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। समारोह में मोबाइल फोन और कैमरे पूरी तरह बैन थे। ‘नो फोन जोन’ कॉन्सेप्ट के तहत यह शादी मीडिया कवरेज से दूर रखी गई। हालांकि, वेन्यू पर मौजूद पैपराजी और मीडिया कर्मियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। 24 से 26 फरवरी तक उनके लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की गई थी।
फैंस को तस्वीरों का इंतजार:
विरोश की शादी की आधिकारिक तस्वीरों और वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #ViroshWedding ट्रेंड करने लगा है। यह शादी साल 2026 की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग में से एक बन चुकी है।