होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DABRA NEWS : श्रद्धालुओं से भरे वाहन को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

DABRA NEWS : श्रद्धालुओं से भरे वाहन को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम गोहिंदा के पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

गुरु पूर्णिमा पर्व माना कर लौट रहे थे सभी 

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के करीब 100 से 125 श्रद्धालु 28 जुलाई को वृंदावन स्थित गिरिराज जी की परिक्रमा करने एवं गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने के लिए गए थे। शुक्रवार रात लौटते समय गोहिंदा गांव के पास उनका वाहन साइड से खड़ा था, तभी भितरवार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

40 वर्षीय लखन निवासी चंदौली की मौके पर मौत

जिसकी वजह से हादसे में 40 वर्षीय लखन निवासी चंदौली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है। जिनमे महिला, पुरुष और बच्चे शामिल है। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां सभी का इलाज जारी है। 

सुमित्रा बाई का पैर घुटने के पास से हुआ अलग

इधर, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि इस दुखद हादसे में सुमित्रा बाई (60) का बायां पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। इसके अलावा मुस्कान, धनीराम, रूपेश और सखी सहित कई अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार जारी है। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार