होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 13 घायल; मची चीख-पुकार

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 13 घायल; मची चीख-पुकार

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की यात्रियों से भरी बस बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस रेलिंग तोड़ते हुए सीधे खाई में जा समाई। इस दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

32 सीटों वाली बस में सवार थे 30 यात्री

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार तड़के मुनिकीरेती क्षेत्र के गूलर के पास हुआ। विश्वनाथ सेवा की बस हरिद्वार से जोशीमठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर गहरी खाई में गिर गया।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान के अनुसार, दुर्घटना के वक्त बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जबकि बस की क्षमता 32 सीटों की थी। हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में मृतकों की कुल संख्या 8 बताई गई। मृतकों की पहचान की जा रही है।

पुलिस और राहत दल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। खाई में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

हादसे में घायल 13 यात्रियों के नाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल यात्रियों की सूची इस प्रकार है:

मोहम्मद वहाब अंसारी (22), दुमका, झारखंड

राहुल कुमार (24), पटना, बिहार

अभिषेक (28), जसपुर, ऊधमसिंहनगर

प्रत्यूष (23), खटीमा, ऊधमसिंहनगर

अर्जुन सौरन (34), दुमका, झारखंड

बुधन मुर्मू (50), दुमका, झारखंड

आयरा (3), गुवाहाटी, असम

नूर जहां (26), गुवाहाटी, असम

राजकुमार (32), दुमका, झारखंड

जतिन (21), शाहदरा, दिल्ली

पंकज नेगी (31), रुद्रप्रयाग

संतोष कुमार (38), जहानाबाद, बिहार

वीरेंद्र सिंह (58), कर्णप्रयाग, चमोली

फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान की जा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


संबंधित समाचार