होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

9 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव: KRK ने 10 लाख देने की पेशकश की, सोनू सूद समेत कई सितारों का समर्थन...

9 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव: KRK ने 10 लाख देने की पेशकश की, सोनू सूद समेत कई सितारों का समर्थन...

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इस समय गंभीर कानूनी और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस से जुड़े पुराने मामले में सरेंडर करने के बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में रिमांड पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज है, जो उनकी साल 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के दौरान लिए गए लोन से जुड़ा है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल रहने के कारण वह कर्ज नहीं चुका पाए, जिसके चलते दिए गए कई चेक बाउंस होने का आरोप लगा।

KRK ने बढ़ाया मदद का हाथ:

अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (KRK) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए राजपाल यादव की आर्थिक मदद करने की घोषणा की। उन्होंने 10 लाख रुपये देने की पेशकश की और बॉलीवुड से अपील की कि सभी मिलकर करीब 5 करोड़ रुपये जुटाएं, ताकि राजपाल यादव को जल्द राहत मिल सके।

इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन:

राजपाल यादव के समर्थन में कई कलाकार सामने आए हैं। सोनू सूद ने कहा कि वह अपनी एक फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और अन्य निर्माताओं से भी साइनिंग अमाउंट देने की अपील की। गुरमीत चौधरी ने फिल्म इंडस्ट्री से मुश्किल समय में साथ देने की बात कही। वहीं बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी 11 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।

सरेंडर से पहले क्या बोले राजपाल यादव:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे पास पैसे नहीं हैं… कोई रास्ता नजर नहीं आता। इस मुश्किल से मुझे अकेले ही निकलना होगा।”

अपकमिंग फिल्मों में आएंगे नजर:

वर्कफ्रंट की बात करें तो  राजपाल यादव हाल ही में फिल्म ‘बेबी जॉन’ में दिखाई दिए थे। आने वाले समय में वह अक्षय कुमार की फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं।


संबंधित समाचार