भोपाल : 21 जून को देशभर में नीट परीक्षा होने जा रही है। जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएंगे। ऐसे में छात्रों को राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिसका संचालन 20 और 21 जून को किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर अस्थाई स्टॉपेज भी बनाया गया है।
बता दें कि रेलवे इंदौर, भोपाल, रतलाम, डॉ अंबेडकर नगर और बांद्रा के लिए दो स्पेशल ट्रेन संचालित करने जा रही है। रेलवे के इस फैसले से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से भोपाल पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।
कब कहां से मिलेगी स्पेशल ट्रेन
1. इंदौर–भोपाल- रतलाम स्पेशल (09354) 20 जून को सुबह 11:25 पर इंदौर स्टेशन से रवाना होकर फतेहाबाद, बड़नगर होते हुए दोपहर 1:00 बजे रतलाम पहुंचेगी. यह ट्रेन नागदा होते हुए 3:25 पर उज्जैन पहुंचेगी. इसके बाद मक्सी, शुजालपुर एवं सीहोर होते हुए शाम 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी.
2. भोपाल रतलाम स्पेशल (09353) 20 जून को शाम 7:40 पर भोपाल स्टेशन से रवाना होकर सीहोर शुजालपुर मक्सी होते हुए रात 11:05 पर उज्जैन स्टेशन पर पहुंचेगी. यह ट्रेन नागदा होते हुए रतलाम स्टेशन पर अगले दिन देर रात्रि यानी 21 जून को 12:55 पर रतलाम स्टेशन पर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन
यह दोनों ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर एवं भोपाल स्टेशनों पर ठहरेगी एवं वापसी में यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर नहीं जायेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास कोच की सुविधा रहेगी.
3. डॉ. अम्बेडकर नगर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09352 ) 19 जून, 2026 को डॉ. अम्बेडकर नगर से रात्रि 11:00 बजे चलकर इंदौर स्टेशन पर 11:30 बजे एवं उज्जैन स्टेशन पर अगले दिन यानी 20 जून को रात्रि 12:40 पर पहुंचेगी पर पहुंचेगी. 20 जून को ही यह ट्रेन रात्रि 2:35 पर रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. जहां से दाहोद, बड़ोदरा सूरत वलसाड होते हुए यह ट्रेन 20 जून को दोपहर 3:40 पर बांद्रा स्टेशन पर पहुंचेगी.
4. वापसी में यह ट्रेन बांद्रा-डॉ अंबेडकर नगर स्पेशल (09351) 20 जून को शाम 6:20 पर रवाना होकर वलसाड सूरत वडोदरा दाहोद होते हुए रतलाम स्टेशन पर 21 जून की सुबह 6:15 पर पहुंचेगी. नागदा होते हुए यह ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर सुबह 9:10 और इंदौर स्टेशन पर सुबह 10:45 पर पहुंचेगी.
दोनों दिशाओं में चलेगी ट्रेन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी.