होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PUC के नए नियम: अब वाहन के हिसाब से तय होगी सर्टिफिकेट की वैधता, जानें किसे कितनी राहत

PUC के नए नियम: अब वाहन के हिसाब से तय होगी सर्टिफिकेट की वैधता, जानें किसे कितनी राहत

वाहन चालकों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब हर वाहन के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता एक जैसी नहीं होगी। वाहन के इंजन के उत्सर्जन मानक, उसकी श्रेणी और पहली बार रजिस्ट्रेशन की तारीख के आधार पर इसकी अवधि तय की जाएगी। नए नियमों का उद्देश्य वाहन चालकों को बार-बार प्रमाणपत्र बनवाने की परेशानी से राहत देना और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करना है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत BS-I, BS-II और BS-III वाहनों के लिए PUC की वैधता तीन महीने रखी गई है, जबकि BS-IV वाहनों के लिए यह अवधि छह महीने होगी।

वहीं BS-VI वाहनों के लिए अलग-अलग समयसीमा तय की गई है। निजी वाहनों का रजिस्ट्रेशन छह साल तक पुराना होने पर PUC तीन साल तक वैध रहेगा। छह से दस साल पुराने निजी वाहनों के लिए इसकी अवधि एक साल और दस साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने होगी।

व्यावसायिक यानी ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था बनाई गई है। छह साल तक पुराने BS-VI ट्रांसपोर्ट वाहनों का PUC दो साल तक वैध रहेगा। छह से दस साल पुराने वाहनों के लिए यह अवधि एक साल और दस साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने होगी।

नवीनीकरण की तारीख को लेकर भी नया प्रावधान

नए नियमों में PUC रिन्यू कराने की तारीख को लेकर भी स्पष्टता दी गई है। यदि वाहन मालिक मौजूदा प्रमाणपत्र की समाप्ति से 10 दिन पहले के भीतर नवीनीकरण के लिए आवेदन करता है, तो नया प्रमाणपत्र पुरानी वैधता समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा। लेकिन समयसीमा बीतने के बाद आवेदन करने पर नया प्रमाणपत्र जारी होने की तारीख से मान्य होगा।

पहले से जारी PUC प्रमाणपत्रों पर भी नए नियम लागू होंगे, लेकिन उनकी नई वैधता अवधि पहली बार नवीनीकरण कराने के बाद तय होगी। यानी वाहन चालकों को अपने वाहन की श्रेणी और रजिस्ट्रेशन की उम्र के अनुसार PUC की अगली तारीख का ध्यान रखना होगा।

PUC की नई वैधता: किस वाहन को कितने समय तक मिलेगी छूट?

वाहन की श्रेणीPUC की वैधता
BS-I, BS-II और BS-III3 महीने
BS-IV6 महीने
BS-VI निजी वाहन (6 साल तक)3 साल
BS-VI निजी वाहन (6 से 10 साल)1 साल
BS-VI निजी वाहन (10 साल से अधिक)6 महीने
BS-VI ट्रांसपोर्ट वाहन (6 साल तक)2 साल
BS-VI ट्रांसपोर्ट वाहन (6 से 10 साल)1 साल
BS-VI ट्रांसपोर्ट वाहन (10 साल से अधिक)6 महीने

वाहन की उम्र की गणना पहली बार रजिस्ट्रेशन की तारीख से होगी।


संबंधित समाचार