होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Passport Rules 2026: पासपोर्ट की फीस बढ़ी, बच्चों की वैलिडिटी को लेकर नया नियम लागू

Passport Rules 2026: पासपोर्ट की फीस बढ़ी, बच्चों की वैलिडिटी को लेकर नया नियम लागू

नई दिल्ली: विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए पासपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट संशोधन नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों में खास तौर पर नाबालिगों के पासपोर्ट की वैलिडिटी और विभिन्न पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बदलाव किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से 15 सितंबर 2026 को सरकारी राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के साथ ही नए प्रावधान प्रभावी हो गए। वहीं पासपोर्ट सेवाओं की संशोधित फीस 1 जुलाई 2026 से लागू बताई गई है।

बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी में बदलाव

नए नियमों के अनुसार 15 साल से कम उम्र के बच्चों को जारी होने वाला 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट अब अधिकतम 5 साल तक वैध रहेगा। हालांकि, यदि बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 वर्ष का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैलिडिटी उसके 18वें जन्मदिन पर समाप्त मानी जाएगी।यानी नाबालिग के पासपोर्ट की वैलिडिटी जारी होने की तारीख से 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र तक, जो भी पहले हो, उतनी ही रहेगी।

सामान्य पासपोर्ट के लिए अब कितनी फीस?

संशोधित फीस के तहत वयस्कों के लिए सामान्य 36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो गई है। वहीं 60 पेज के पासपोर्ट के लिए अब 3,500 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी फीस 2,000 रुपये थी।

तत्काल पासपोर्ट की फीस भी बढ़ी

तत्काल सेवा का इस्तेमाल करने वाले आवेदकों को भी अब ज्यादा शुल्क देना होगा।
36 पेज का तत्काल पासपोर्ट: 5,000 रुपये
60 पेज का तत्काल पासपोर्ट: 6,000 रुपये
60 पेज के पासपोर्ट के खोने या खराब होने पर तत्काल रीइश्यू: 8,500 रुपये
पहले इन सेवाओं की फीस क्रमशः 3,500 रुपये, 4,000 रुपये और 5,500 रुपये थी।

बच्चों के पासपोर्ट की नई फीस

नाबालिगों के लिए भी पासपोर्ट फीस में संशोधन किया गया है। 36 पेज के सामान्य नए या दोबारा जारी होने वाले पासपोर्ट की फीस अब 1,750 रुपये होगी। पहले यह शुल्क 1,000 रुपये था। वहीं 36 पेज के नाबालिग पासपोर्ट के लिए तत्काल सेवा लेने पर अब 3,000 रुपये का शुल्क देना होगा।

इन लोगों को मिलती रहेगी 10 फीसदी छूट

नए पासपोर्ट आवेदन में 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 फीसदी की फीस छूट जारी रहेगी। हालांकि, यह रियायत पासपोर्ट के रीइश्यू यानी दोबारा जारी कराने के मामलों में लागू नहीं होगी।

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

संशोधित शुल्क का असर पासपोर्ट से जुड़ी कई सेवाओं पर पड़ेगा। इनमें नया पासपोर्ट बनवाना, पासपोर्ट का नवीनीकरण या रीइश्यू, तत्काल सेवा, पासपोर्ट खोने या खराब होने की स्थिति में नया पासपोर्ट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसलिए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को संबंधित सेवा की नई फीस और पात्रता शर्तों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।


संबंधित समाचार