होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल

रायपुर : राजधानी रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का मैच होने जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए  मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के आगमन को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिला। तो वही एयरपोर्ट पर लोगों ने जोर शोर के साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का स्वागत किया। 

नहीं पहुंचे हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह सहित ये खिलाडी

बता दें कि 10 मई को होने वाले मैच के चलते रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या समेत टीम के सभी खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके है। जबकि हार्दिक पांड्या , जसप्रीत बुमराह , तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव अभी रायपुर नहीं पहुंचे हैं। ये 4 खिलाडी कब आएंगे। फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है .

13 मई को होगा RCB का Kolkata Knight Riders से सामना

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच शाम 7:30 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। तो वही 13 मई को RCB का सामना Kolkata Knight Riders से होगा। जिसको लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। 

मेरिट में आए स्टूडेंट्स फ्री में देखेंगे मैच 

इतना ही नही 10 मई को होने वाले मैच के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 10th, 12th मेरिट में आए स्टूडेंट्स को फ्री में मैच दिखाने की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां करीब 6 दिन तक रहेगी।
 


संबंधित समाचार