होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: मुख्यमंत्री साय का सूरजपुर दौरा, कांग्रेस की मनरेगा पदयात्रा, वंदे मातरम् कार्यक्रम और साहित्य उत्सव के लिए फ्री बस सेवा...

Morning Breaking: मुख्यमंत्री साय का सूरजपुर दौरा, कांग्रेस की मनरेगा पदयात्रा, वंदे मातरम् कार्यक्रम और साहित्य उत्सव के लिए फ्री बस सेवा...

Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर दौरा कार्यक्रम, कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा, 26 जनवरी तक वंदे मातरम् कार्यक्रम और रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के लिए निःशुल्क बस सेवा की पूरी जानकारी।

आज सूरजपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे वे अरुणोदय सूरजपुर के प्रतिभागियों से भेंट करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे गृह जिला जशपुर के लिए रवाना होंगे। ग्राम बगिया स्थित निज निवास पर मुख्यमंत्री विश्राम करेंगे। दोपहर 3:30 बजे बगिया से प्रस्थान कर 4 बजे तक रायपुर लौटेंगे।

कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ पदयात्रा जारी:

कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा जारी है। बेमेतरा जिले में सुबह 11:30 बजे से जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा ग्राम पिपरभाठा, बहेरा, कुसमी, खुड़मुडी और बावमोहतरा से होकर गुजरेगी। पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। नेता मनरेगा की उपलब्धियां गिनाएंगे और वीबी जीरामजी सरकार की कथित विफलताओं को जनता के सामने रखेंगे।

26 जनवरी तक ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष कार्यक्रम:

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूसरे चरण के कार्यक्रमों की शुरुआत कल से 26 जनवरी तक होगी। गणतंत्र दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे। NCC, NSS, स्काउट एंड गाइड की सक्रिय सहभागिता रहेगी। राज्य पुलिस बैंड सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम कुल चार चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं।

असम विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस की रणनीति:

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ हुई बैठक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित अन्य ऑब्जर्वर्स शामिल हुए। असम विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीतिक चर्चा हुई। हाईकमान ने आगे की कार्ययोजना पर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 20 जनवरी को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस से अभियान की शुरुआत होगी। 21 जनवरी से संभाग स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के लिए निःशुल्क बस सेवा:

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के अवसर पर आम जनता के लिए बड़ी सुविधा दी गई है। 23, 24 और 25 जनवरी को तीन दिन निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। कुल 15 बसें शहर के 6 प्रमुख रूटों पर चलेंगी। पुराना रायपुर से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक सीधा आवागमन मिलेगा। आम नागरिकों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। बसों की समय-सारणी जल्द जारी की जाएगी।


संबंधित समाचार