होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में रहेंगे, भाजपा की तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Morning Breaking: मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में रहेंगे, भाजपा की तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज का दिन बेहद  महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। भाजपा 10 से 15 अगस्त तक प्रदेश के 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ताजा अपडेट पढ़ें।

CM साय आज करेंगे अहम समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनका दिन नगरीय एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठकों के साथ व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर स्थित SIRD कैंपस (अटल नगर) पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में नगरीय एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जिला पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय महानदी भवन पहुंचेंगे, जहां विभागीय कार्यों का निपटारा करेंगे। दोपहर 2 बजे वे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

 

10 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में भाजपा की तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्रा अभियान चलाएगी। पार्टी की योजना के अनुसार प्रदेश के लगभग 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के 476 मंडलों में अभियान चलाया जाएगा और प्रत्येक मंडल में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। अभियान के लिए यशवंत जैन को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। राजधानी रायपुर सहित कुछ प्रमुख स्थानों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब तट की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के सक्रिय सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और स्थानीय स्तर पर जलभराव जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की गई है।


संबंधित समाचार