होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Wather Update: MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में अलर्ट

MP Wather Update: MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में अलर्ट

MP Wather Update: धूप और लू के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए आखिरकार मानसून ने मध्य प्रदेश में एंट्री मार ली है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून अपने तय समय से 9 दिन की देरी से मध्य प्रदेश पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 से 4 दिनों के अंदर मानसून की दस्तक पूरे प्रदेश को पूरी तरह से तरबतर कर देगी। आज प्रदेश के 46 जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी आंधी के साथ भारी बारिश का ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन 46 जिलों में अलर्ट जरी 

मौसम विभाग के अनुसार, जिन 46 जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, उनमें भोपाल, इंदौर और मालवा-निमाड़ अंचल: भोपाल, इंदौर, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर और देवास। 

नर्मदापुरम, ग्वालियर और महाकौशल संभाग: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी।

बुंदेलखंड और विंध्य शहडोल अंचल: सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर।

इन जिलों में चलेगी आंधी 

भोपाल और इंदौर समेत इन सभी जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन कप्तानों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। वही एक तरफ जहां अधिकांश मध्य प्रदेश में मानसून ने कमान संभाल ली है, वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में अब भी सूर्य देव का कहर जारी है। मौसम विभाग ने सीधी जिले में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन 8 जिलों में उमस 

नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, रीवा और सिंगरौली में फिलहाल मानसून का इंतजार थोड़ा लंबा रहेगा। इन जिलों में उमस और तीखी गर्मी का असर बना रहेगा।


संबंधित समाचार