World Poha Day: विश्व पोहा दिवस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने उठाया पोहे का लुफ्त, जबलपुर में अनोखा पोहा आयोजन

World Poha Day: विश्व पोहा दिवस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने उठाया पोहे का लुफ्त, जबलपुर में अनोखा पोहा आयोजन

इंदौर : भारतीय घरों में पोहा सबसे पसंदीदा नास्ता है। इसे देशभर में लोग अलग अलग तरह से खाना पसंद करते है। पोहा स्वादिष्ट होने के साथ साथ हैल्थी भी होती है। इसलिए यह खाने में लोगों की पहली पसंद है। तो वही आज देश दुनिया भर में विश्व पोहा दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी अनोखे तरीके से विश्व पोहा दिवस मनाया गया। जिसमे भाग लेने के लिए खुद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी पहुंचे। जहां उन्होंने न सिर्फ पोहे का लुफ्त उठाया बल्कि  पोहे से बनाने वाले व्यंजनों की जानकारी भी दी। 

हर जगह पोहा को इंदौरी पोहा के नाम से जाना जाता है

दरअसल, विश्व पोहा दिवस पर इंदौर उत्सव समिति ने राजवाड़े पर धूमधाम से पोहा दिवस बनाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी, विधायक रमेश मंडोला और महापौर पुष्पेंद्र भार्गव विधायक गोलू शुक्ला ने भी अलग अलग तरह से बने पोहे का आनंद लिया। पोहा खाने के बाद विजयवर्गीय ने बताया कि उन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों में पोहा खाया है. हर जगह पोहा को इंदौरी पोहा के नाम से जाना जाता है। बता दें कि इंदौरी पोहे (Indori Poha) का स्वाद पूरे देश में फेमस है. सेव और अनार के साथ सर्व किया जाने वाला इंदौरी पोहा खाने के लिए लोग दूर-दूर से इंदौर पहुंचते हैं।

जबलपुर में पोहा जलेबी का आयोजन 

तो वही जबलपुर में भी अनोखे तरीके से पोहा दिवस मनाया गया। यहां महापौर जगत बहादुर अन्नू ने पोहा जलेबी का आयोजन किया था। जिसमे शामिल होने के लिए आम जनता के साथ साथ जबलपुर कलेक्टर,एसपी भाजपा विधायक सहित पार्षदों भी मौके पर पहुंचे और पोहा जलेबी का लुत्फ उठाया। साथ ही सभी ने जगत बहादुर अन्नू की इस अनोखी पहल की जमकर तारीफ की। 
 


संबंधित समाचार