होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चीन की फायरवर्क्स फैक्ट्री में ब्लास्ट: 21 की मौत कई लोग घायल,मलबे में तब्दील इमारतें...

चीन की फायरवर्क्स फैक्ट्री में ब्लास्ट: 21 की मौत कई लोग घायल,मलबे में तब्दील इमारतें...

China Firecracker Factory Explosion: चीन के हुनान प्रांत में सोमवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 61 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। यह हादसा हुनान स्थित एक फायरवर्क्स निर्माण कंपनी में हुआ, जहां अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और कई जगहों पर मलबा फैल गया।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, धमाका सोमवार शाम को हुआ, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना के बाद शी जिनपिंग ने मामले का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हादसे के कारणों का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इलाके को किया सील

राष्ट्रपति ने साथ ही देशभर में औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा जांच बढ़ाने, आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।फिलहाल राहत और बचाव दल, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर तैनात हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार