LPG cylinder booking new rule: ग्रामीण क्षेत्रों में LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं अगली रिफिल बुक कराने के पहले जितना लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा । ग्रामीण वितरकों से जुड़े उपभोक्ता अब वे केवल पिछली रिफिल 25 दिन बाद ही LPG सिलेंडर बुक कर पाएंगे।
बड़े परिवारों को होगा ज्यादा फायदा
सबसे खास बात यह है कि इस नए नियम के लागु होने के बाद सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक गैस खपत करने वाले परिवारों को सकता है। दरसअल जारी इस नियम के लागु होने के पहले उभोक्ताओं को LPG गैस 45 दिनों से पहले खत्म होने जाने के कारण उन्हें अगली रिफिल लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ता था। लेकिन अब इस नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक अपनी पिछली रिफिल बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद अगली रिफिल के लिए बुकिंग करा सकेंगे। जिससे उपभोक्ताओं का 20 दिन का और अधिक इंतजार कम गया है।
बुकिंग से पहले इस तारीख का रखें ध्यान
नए नियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं को ये ये सलाह दी गई कि नई रिफिल बुक करने से पहले पिछली रिफील की तारिक अवश्य जाँच ले ताकि निर्धारित अवधि को लेकर कोई परेशानी न हो। बुकिंग केंद्रों।वितरक कार्यालयों और डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों को इस नये नियम की जानकारी अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने को कहा गया है। साथ ही अधिकारीयों ने गैस सिलेंडर को यह भी आदेश दिया है कि सिलेंडर की समय पर और सुचारू डिलीवरी सुनिश्चित की जाये। स्टॉक, परिवहन या तकनीकी कारणों से किसी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी देने की बात भी कही गई है।
कर्मचारियों को भी नए नियम की जानकारी
LPG सिलेंडर के डिलीवरी से जुड़े स्टाफ को भी इस नए नियम की जानकारी देने के निर्देश अधिकारीयों द्वारा दिए गए है। ताकि उपभोक्ताओं को बुकिंग के दौरान किसी तरह की समस्या न हो। ग्रामीण उपभोक्ताओं से ये अपील की गई है कि वे नए नियम में जारी किये गए सभी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़े। जिससे किसी तरह का भ्रम न रहे। बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े विवरण को सुरक्षित रखने तथा किसी समस्या की स्थिति में संबंधित गैस वितरक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।