होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर ढेर

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर ढेर

Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जहां उन्होंने ने शनिवार को  यूसमर्ग इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर यासिर को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि यासिर पहले आतंकी कमांडर सुलेमान मूसा के ग्रुप का हिस्सा था, लेकिन करीब एक साल पहले ही उसने यह ग्रुप छोड़ दिया था। इसके बाद वह अलग नेटवर्क के जरिए यूसमर्ग क्षेत्र में लश्कर की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

यूसमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

दरअसल जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों का सामना पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय कमांडर से हुआ। बता दे कि  सुरक्षा एजेंसियों को यासिर की गतिविधियों के बारे में पहले से ही  जानकारी थी और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सुरक्षाबलों को  आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही जवानों ने इलाके में अभियान चलाया। इसी दौरान यासिर और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के  दौरान सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया।

सुलेमान मूसा के ग्रुप से अलग हो गया था यासिर

जानकारी के मुताबिक, यासिर पहले लश्कर के आतंकी कमांडर सुलेमान मूसा के साथ काम करता था। हालांकि, करीब एक साल पहले उसने मूसा के ग्रुप से अलग होकर अपना नेटवर्क तैयार कर लिया था। ग्रुप से अलग होने के बाद यासिर यूसमर्ग इलाके में लश्कर के एक प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय था। सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों और उसके संपर्कों पर लगातार नजर बनाए हुए थीं।

यासिर के आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

यासिर के मारे जाने के बाद अब सुरक्षा एजेंसिया उसके फैले हुए नेटवर्क की पड़ताल की कर रही है । जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संपर्क किन-किन आतंकियों से थे और क्षेत्र में उसकी क्या गतिविधियां थीं।इसके अलावा हाल के दिनों में हुई किसी आतंकी गतिविधि या साजिश में उसकी भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

बडगाम में भी मारा गया था संदिग्ध आतंकी

इससे पहले शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी नागरिक होने के संदिग्ध एक आतंकी को मार गिराया गया था।अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में एक और संदिग्ध आतंकी के छिपे होने की आशंका थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा।

सेना, पुलिस और CRPF ने मिलकर चलाया ऑपरेशन

आतंकियों की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम अभियान में शामिल थी। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने पुंछ के अशदर गली से यूसमर्ग होते हुए पुलवामा के पाखेरपोरा की तरफ बढ़ रहे संदिग्ध आतंकियों के एक समूह की गतिविधियों को ट्रैक किया था। यह समूह पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले पहाड़ी रास्तों से आगे बढ़ रहा था।सुरक्षाबलों ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद 1 सितंबर को इलाके की घेराबंदी की थी। इसके बाद 3 सितंबर को अशदर गली के पास सुरक्षाबलों और संदिग्ध आतंकियों के बीच संपर्क हुआ।

पहलगाम हमले से भी जुड़ता है सुलेमान मूसा का नाम

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यासिर जिस सुलेमान मूसा ग्रुप से पहले जुड़ा हुआ था, उसका नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी सामने आया था। एजेंसियों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताए गए सुलेमान मूसा को पिछले साल डाचीगाम में हुई कार्रवाई में मार गिराया गया था। यासिर के पुराने संपर्कों और उसके अलग नेटवर्क की भूमिका को लेकर भी अब सुरक्षा एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं।

आगे की जांच में सामने आएगी पूरी तस्वीर

यूसमर्ग में लश्कर कमांडर यासिर के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की जांच अब उसके नेटवर्क और संपर्कों पर केंद्रित है। सुरक्षाबल इलाके में अन्य संदिग्ध गतिविधियों को लेकर भी सतर्क हैं। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 


संबंधित समाचार