होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर में RCB का जलवा: मुंबई इंडियंस को हराकर जीता रोमांचक मुकाबला, मैच के बाद घंटे ट्रैफिक जाम...

रायपुर में RCB का जलवा: मुंबई इंडियंस को हराकर जीता रोमांचक मुकाबला, मैच के बाद घंटे ट्रैफिक जाम...

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने हर चौके और छक्के पर जमकर उत्साह दिखाया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 167 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आरसीबी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले पर कब्जा जमा लिया। मैच के अंतिम ओवरों तक दर्शकों की धड़कनें तेज रहीं और मुकाबला पूरी तरह कांटे का बना रहा।

RCB की जीत के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह

आरसीबी की जीत के बाद राजधानीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टेडियम के बाहर फैंस ने टीम की जीत का जश्न मनाया। कई दर्शकों ने कहा कि रायपुर में ऐसा रोमांचक मुकाबला लंबे समय बाद देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को पूरी तरह पैसा वसूल बताया। एक दर्शक ने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आरसीबी ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

मैच खत्म होते ही स्टेडियम के बाहर लगा भारी ट्रैफिक जाम

आईपीएल मुकाबला खत्म होने के बाद स्टेडियम के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। लगभग दो घंटे तक स्टेडियम के सभी गेटों पर लंबा जाम लगा रहा। हजारों दर्शकों की भीड़ एक साथ बाहर निकलने से सड़कें वाहनों से भर गईं। ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर किए गए दावे भी फेल होते दिखाई दिए। कई लोगों को स्टेडियम से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।

अब RCB vs KKR मुकाबले का इंतजार

रायपुर में हुए इस रोमांचक मुकाबले के बाद अब क्रिकेट फैंस को 13 मई को होने वाले आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच का इंतजार है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अगला मुकाबला भी इसी तरह रोमांच से भरपूर होगा।


संबंधित समाचार