होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने के लिए चुकाने होंगे अधिक पैसे, जानें कितनी बढ़ी फीस

BREAKING NEWS : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने के लिए चुकाने होंगे अधिक पैसे, जानें कितनी बढ़ी फीस

भोपाल : अगर आप भी विदेश यात्रा करने का प्लान बना रहे है। तो ये खबर आपके लिए है। भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के लिए अब लोगों से अधिक पैसा चार्ज करने का फैसला लिया है। यानि की अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए 2500 रूपए अधिक फीस देनी होगी। नई दरे 1 जुलाई 2026 से लागू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 

सरकार ने पासपोर्ट नियम में किया बदलाव 

दरअसल, सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में बदलाव करते हुए यह नई फीस तय की है. सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब आवेदकों को 1,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे यानी 36 पन्नों के सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये हो गई है. तत्काल सेवा की फीस जो पहले 3,500 थी, अब 5,000 रुपये हो गई है। 

इन्हे दी गई राहत 

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट या ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम जैसी सेवाओं की फीस भी बढाकर अब 500 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए कर दी गई है। सरकार ने 8 साल तक के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए आवेदनों पर 10% की छूट का प्रावधान किया है. यह रियायत पासपोर्ट के री-इश्यू पर लागू नहीं होगी. हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए, आप Passport Seva Kendra Official Website पर जा सकते हैं। 

पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ी

  • 36-पेज सामान्य पासपोर्ट- 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये हो गया है.
  • 36-पेज तत्काल पासपोर्ट- 3,500 से बढ़कर 5,000 रुपये हो गया है.
  • 60-पेज सामान्य पासपोर्ट- 2,000 से बढ़कर 3,500 रुपये हो गया है.
  • 60-पेज तत्काल पासपोर्ट- 4,000 से बढ़कर 6,000 रुपये हो गया है.

संबंधित समाचार