होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन हटाया या दबाव में लिया फैसला? अध्यक्ष बीएन तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन हटाया या दबाव में लिया फैसला? अध्यक्ष बीएन तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा लगाए गए कथित बैन को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस के बाद फेडरेशन ने अपना फैसला वापस ले लिया, हालांकि FWICE ने इन दावों को खारिज कर दिया है। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने स्पष्ट किया कि संगठन ने कोई भी निर्णय दबाव या डर के कारण नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन हमेशा इंडस्ट्री के हित में काम करता है और जब भी किसी मामले में समाधान निकलता है, तो नोटिस को वापस ले लिया जाता है।

48 घंटे के भीतर बैन हटाने की मांग

बीएन तिवारी के अनुसार, FWICE को पहले प्रोड्यूसर गिल्ड और मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से पत्र मिला था, जिसके बाद 30 मई को बैठक कर आगे की कार्रवाई पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत हुई है, न कि किसी लीगल नोटिस या दबाव में। दूसरी ओर, रणवीर सिंह की ओर से फेडरेशन के फैसले के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजे जाने की भी खबर सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर 48 घंटे के भीतर बैन हटाने की मांग की गई थी ।

इन असहमति के चलते प्रोजेक्ट छोड़ा

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद अप्रैल से जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर के फिल्म छोड़ने से प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ है, जबकि एक पक्ष का दावा है कि उन्होंने स्क्रिप्ट और डेट्स को लेकर असहमति के चलते प्रोजेक्ट छोड़ा। FWICE अध्यक्ष ने साफ किया कि किसी की “जीत या हार” जैसा कोई सवाल नहीं है। उनका कहना है कि अगर किसी को लगता है कि यह उनकी जीत है तो उन्हें ऐसा मानने दिया जाए, लेकिन संगठन इसे इंडस्ट्री के सामान्य फैसले के रूप में देखता है। अब यह विवाद आगे किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


संबंधित समाचार