होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sheopur News : बड़ी खबर ! कूनो नेशनल पार्क में 4 चीता शावकों की हुई मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिले शव

Sheopur News : बड़ी खबर ! कूनो नेशनल पार्क में 4 चीता शावकों की हुई मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिले शव

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो नेशनल पार्क से 4 चीता शावकों की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। सभी चीता शावकों का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। जिसकी जानकारी वन विभाग की टीम को मॉनिटरिंग के दौरान लगी। मौत की वजह का खुलासा फ़िलहाल नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

11 अप्रैल को हुआ था जन्म 

बता दें कि सभी चीता शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था और करीब एक माह बाद 12 मई को उनकी मौत की खबर सामने आई। सभी शावकों का शव डेन साइट के पास मिला। जिसके देखकर वनकर्मियों का कहना है कि मौत हिंसक जानवर के हमले से हुई होगी। 

कूनो नेशनल पार्क में अब सिर्फ 50 चीते

चार शावकों की मौत से प्रोजेक्ट चीता को बड़ा झटका लगा है। चार शावकों की मौत के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में 50 चीते बचे हैं। 33 चीतों को जन्म भारत में ही हुआ है। जबकि 3 चीते गांधी सागर अभयारण्य में हैं। इस तरह में देश में अब कुल 53 चीते रह गए हैं।

चार शावकों की मौत से प्रोजेक्ट चीता को बड़ा झटका 

बता दें कि यह घटना प्रोजेक्ट चीता के लिए एक बड़ा झटका है। खासकर तब जब पार्क में चीतों की सुरक्षा और निगरानी के लिए उच्च स्तरीय तंत्र और व्यापक इंतजाम होने का दावा किया जा रहा। 
 


 


संबंधित समाचार