होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LPG Price Hike: 1 सितंबर से महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई सहित अन्य नगरों के नए रेट्स

LPG Price Hike: 1 सितंबर से महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई सहित अन्य नगरों के नए रेट्स

दिल्ली : सितंबर माह की शुरुआत गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ हुई। यह बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर में हुई है। जिसके चलते अब होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में खाने पीने के दाम बढे हुए देखने को मिल सकते है। नए रेट्स के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। जबकि चेन्नई में कीमत 2,906 रुपये से बढ़कर 2,916.50 रुपये हो गई है।

घरेलू रसोई गैस में नहीं की गई बढ़ोतरी 

राहत की बात यह रही कि घरेलू रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को इस बार महंगाई की मार नहीं पड़ी। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर का मौजूदा रेट ही लागू रहेगा।

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की ताजा कीमत 

लेकिन महानगरों में कमर्शियल LPG की कीमत बढ़ने से भुवनेश्वर और हैदराबाद जैसे शहरों में एलपीजी की कीमत 11 रुपये बढ़कर क्रमशः 2,919 रुपये और 2,996 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि सितंबर में 11 रुपये की बढ़ोतरी के बाद भी पटना में एलपीजी की कीमत 3,000 रुपये के स्तर से ऊपर, यानी 3,029 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। इस वजह से पटना में एलपीजी सबसे महंगी है।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई

इतना ही नहीं कोलकाता में भी गैस की कीमत 11.50 रुपये बढ़ने से सिलिंडर के दाम 2,884 रुपये हो गए है। तो वही तिरुवनंतपुरम और बैंगलोर जैसे शहरों में 19 किलो वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत 10 रुपये बढ़कर क्रमशः 2,784 और 2,831 रुपये हो गई है।
 


संबंधित समाचार