सीएम साय ने किया 'ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ अभियान' का शुभारंभ, बोले- 'संस्था द्वारा पूरे छग में होगा 11 लाख से अधिक पौध रोपण' 

सीएम साय ने किया 'ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ अभियान' का शुभारंभ, बोले- 'संस्था द्वारा पूरे छग में होगा 11 लाख से अधिक पौध रोपण' 

रायपुर: प्रदेश के राजधानी रायपुर में आज सीएम साय ने ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ अभियान का शुभारंभ किया. जिसके तहत संपूर्ण धरा सहित विद्यार्थियों का भविष्य बचाने दीर्घकालिक अभियान चलाया जाएगा, ये कार्यक्रम कृषि विवि के सभागार में आयोजन किया गया है. इस बीच मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल हुए. 

 तापमान को कम करने के उपायों पर चर्चा:

जिसके बाद यहां पर बढ़ते तापमान को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी. जिसमें विद्यार्थियों का भविष्य बचाने दीर्घकालिक अभियान चलाई जाएगी. इसके अलावा इस संस्था द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में पौध रोपण भी किया जाएगा, साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग, छत पर खेती जैसे कार्य किए जाएंगे. 

अशासकीय विद्यालय संघ का जताया आभार:
 
वहीं इस दौरान सीएम ने अपने संबोधन में अशासकीय विद्यालय संघ के प्रति आभार जताया हैं, और कहा कि, संघ द्वारा छत्तीसगढ़ में 11 लाख से अधिक पीपल के पौधे लगाए जाएंगे. सरकार भी ग्लोबल वार्मिंग रोकने प्रयास रत है, एक पेड़ मां के नाम अभियान इस वर्ष भी चलेगा, साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग, छत पर खेती जैसे कार्य किए जाएंगे. 
   


 


संबंधित समाचार