अहमदाबाद विमान हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख , रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट कैंसल

अहमदाबाद विमान हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख , रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट कैंसल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से इस हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताया और दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे इस भीषण हादसे से बेहद दुखी हैं और मृतकों के परिजनों के दुख में पूरी संवेदना और सहभागिता के साथ खड़े हैं।

रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट कैंसल:

रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6194 को अचानक रद्द कर दिया गया है। यह फ्लाइट अहमदाबाद से रायपुर आकर फिर वापस अहमदाबाद के लिए रवाना होती है, लेकिन फिलहाल यह रायपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ी हुई है। फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री पहले से ही मौजूद थे, जो अब जानकारी के अभाव में परेशान नजर आ रहे हैं।

अहमदाबाद में हुआ बड़ा हादसा:

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह दुर्घटना एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के साथ हुई, जिसमें कुल 242 यात्री सवार थे। हादसे की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दूर-दूर तक धुएं का घना गुबार देखा जा सकता है, जो इस त्रासदी की गंभीरता को दर्शाता है। विमान में 169 भारतीय नागरिकों के अलावा 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 1 पुर्तगाली यात्री भी मौजूद थे।


 


संबंधित समाचार