होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : विपक्ष के सवालों का जवाब देने BJP बनाएगी रणनीति, CM हाउस में आज होगी बैठक

MP NEWS : विपक्ष के सवालों का जवाब देने BJP बनाएगी रणनीति, CM हाउस में आज होगी बैठक

भोपाल : मध्य प्रदेश में जारी विधानसभा सत्र को लेकर आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में रखी गई है। जिसमे सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे। यह बैठक देर शाम शुरू होगी। जिसमे बीजेपी कांग्रेस के सवालों के जवाब देने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। 

विधानसभा की पूरी रणनीति पर होगा मंथन

यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योकि इस बैठक में बीजेपी विधानसभा की पूरी रणनीति पर मंथन करेगी। जिसमें हंगामा, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और बहस के दौरान सरकार की स्थिति मजबूत रखने पर जोर रहेगा। बैठक शाम 8 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर होगी।

कई बातों को लेकर बैठक में रूपरेखा होगी तैयार

इतना ही नहीं इस बैठक में भाजपा विधायकों को भी संतुष्ट करने के लिए मंत्रियों को निर्देश दिए जाएंगे। बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने ही सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए थे। ऐसे में आज बीजेपी बैठक में कई बातों को लेकर रूपरेखा तैयार करेगी। ताकि सदन में अपना पक्ष मजबूती  के साथ रख सके। 


संबंधित समाचार