होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Asian Games Day 6: शूटिंग में भारत को स्वर्ण, सुरुचि- कमलजीत की जोड़ी ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता पदक

Asian Games Day 6: शूटिंग में भारत को स्वर्ण, सुरुचि- कमलजीत की जोड़ी ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता पदक

नागोया: एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के लिए शूटिंग से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारतीय जोड़ी सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ शूटिंग में भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। सुरुचि और कमलजीत ने फाइनल में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। दोनों निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाते हुए लगातार बढ़त बनाए रखी। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए, जो नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना। दक्षिण कोरिया ने 478 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि ईरान की टीम तीसरे स्थान पर रही।

क्वालिफिकेशन में भी दिखाया था दम

फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया था। सुरुचि और कमलजीत ने कुल 587 अंक हासिल करते हुए मौजूदा एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद फाइनल में दोनों ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए भारत के खाते में स्वर्ण पदक जोड़ दिया।

भारत की मेडल टैली में इजाफा

24 सितंबर के अंत तक भारत के खाते में 17 पदक थे—एक स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य। 25 सितंबर को सुरुचि- कमलजीत की जीत के साथ भारत ने अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। छठे दिन भारत की नजरें सिर्फ शूटिंग पर ही नहीं हैं। कबड्डी, एथलेटिक्स, स्क्वैश, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी पदक और अगले दौर में जगह बनाने के लिए मैदान में हैं।

टेबल टेनिस और स्क्वैश में भी पदक की उम्मीद

छठे दिन टेबल टेनिस और स्क्वैश से भी भारत के लिए अच्छी खबरें सामने आई हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने मिक्स्ड डबल्स में सेमीफाइनल तक पहुंचकर पदक की उम्मीदें मजबूत की हैं। वहीं कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अपने-अपने मुकाबलों में आगे बढ़ने के लिए उतर रहे हैं।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का अभियान

आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स में भारतीय दल अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहा है। शूटिंग में मिली यह स्वर्णिम सफलता भारत के अभियान के लिए अहम उपलब्धि है। आने वाले मुकाबलों में एथलेटिक्स, कबड्डी और अन्य स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद बनी हुई है।


संबंधित समाचार