होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Agar malwa news: मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय, विशेष हवन कर लिया आशीर्वाद

Agar malwa news: मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय, विशेष हवन कर लिया आशीर्वाद

नलखेड़ा : बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय बुधवार दोपहर माँ बंगलामुखी के दर्शन के लिए अगर मालवा के नलखेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने पहले विधि विधान से माँ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद विशेष हवन अनुष्ठान कर आहुतियां दीं। इस दौरान एक्टर ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। 

स्पीकर विवेक बिंद्रा भी मौके पर रहे मौजूद

अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा भी मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद दोनों समीप स्थित आश्रम पहुंचे। यहां विवेक ओबेरॉय ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के अनंत विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी संदीपेंद्र गिरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बगलामुखी मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल

उल्लेखनीय है कि नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या मां बगलामुखी के इस सिद्धपीठ में देशभर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन और विशेष हवन-अनुष्ठान के लिए पहुंचते हैं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय के आगमन की जानकारी मिलने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में भी उत्साह रहा।
 


संबंधित समाचार