
भोपाल : साल 2020 में देश दुनिया भर में तभाई मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर बढ़ने लगा है। कोरोना के लगातार बढ़ते केसेस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जहां अलर्ट जारी किया है। तो वही बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जारी आकड़ो के अनुसार भारत में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 3961 है।
वायरस से अब तक 28 लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, देश में एक्टिव केसेस की संख्या जहां 3961 है। तो वही इस वायरस से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 363 नए मामले सामने आये है। जिसमे पश्चिम बंगाल 82, केरल से 64, दिल्ली में 61, गुजरात में 55, यूपी में 32 नए कोरोना केसेस है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमे दिल्ली की 22 साल की महिला और तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल में एक-एक की मौत हुई है। मध्यप्रदेश 3 नए केस के साथ 19 एक्टिव पेशेंट हैं। इतना ही नहीं इंदौर में बीते दिन 3 नए केस मिले है। जिन्हे होम आइसोलेट में रखा गया है।
JN.1 वैरिएंट कमजोर करता है इम्यूनिटी
JN.1 वैरिएंट कमजोर करता है इम्यूनिटी, तेजी से फैलता है JN.1 ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक नया स्ट्रेन है, जिसे पहली बार अगस्त 2023 में देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया। इस वैरिएंट में लगभग 30 म्युटेशन होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, JN.1 अन्य वैरिएंट्स से ज्यादा तेजी से फैलता है, लेकिन इससे होने वाली बीमारी ज्यादा गंभीर नहीं होती। अब यह दुनिया के कई हिस्सों में सबसे आम वैरिएंट बन चुका है।