MP NEWS : दुखद ! MP के विभिन जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, कई घायल

MP NEWS : दुखद ! MP के विभिन जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, कई घायल

छतरपुर : मध्य प्रदेश में इन दिनों आंधी बारिश और आकाशीय बिजली का कहर बरप रहा है। जिसकी वजह से इंसान और जानवर को बेवजह अपनी जान गवानी पड़ रही है। इसी कड़ी में आज प्री मानसून के दौरान प्रदेशभर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह दुखद घटना अलीराजपुर, हटा, छतरपुर  और मैहर में घटी। 

आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत

पहली घटना छत्तरपुर की है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। तो वही पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से सभी पर बिजली गिर गई। यह घटना गड़ी मलहरा थाना क्षेत्र के खिरी गांव की है। तो वही मृतक महिला के पति मन प्यारे कुशवाहा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान

इधर, पुलिस ने मृतकों की पहचान मां मानकुअर कुशवाहा 28 वर्ष और बेटी करिश्मा 10 वर्ष  के रूप में की है। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तो वही महाराजपुर थाना क्षेत्र के दलहनिया गाँव मे बॉबी अनुरागी उम्र 30 वर्ष पर भी आकाशीय बिजली गिरी। लेकिन वो बच गए। उनका भी इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 

खेत में मवेशी चराने के दौरान तीन लोगो पर गिरी बिजली

दूसरी घटना अलीराजपुर की है। जहां खेत में मवेशी चराने के दौरान तीन लोगो पर बिजली गिर गई। जिसकी वजह से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दरअसल, बारिश होने की वजह से तीनो खेत में पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान बिजली की चपेट में आने की वजह से 22 वर्षीय करण पिता मथुरा परमार और 55 वर्षीय पुजिया परमार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुजुर्ग घायल है। यह पूरी घटना बरझर पुलिस चौकी के धोरा फलिया की है। 

दो अलग अलग जगहे पर गिरी बिजली

इसके साथ ही मैहर में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। दरअसल, मैहर में आकाशीय बिजली का कहर, दो अलग अलग जगह पर गिरा। जिसकी वजह से एक की मौत हो गई। जबकि चार  गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक बकरी चारा रह था। इस दौरान यह हादसा हुआ। तो वही हटा में भी आज आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने की वजह से एक युवक की मौत और दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। यह घटना मगरोनथाना क्षेत्र के बरोदा गाँव के  सिमरी गाँव की है। 
 


 


संबंधित समाचार