26 may Rashifal: त्रिग्रह योग के संयोग से धनु सहित इन राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ... 

26 may Rashifal: त्रिग्रह योग के संयोग से धनु सहित इन राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ... 

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं, खचों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृष राशि: कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। मन अशांत रहेगा, धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। खचों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

मिथुन राशि: अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखने का प्रयास करें। पारिवारिक क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में आज थोड़ी कमी आ सकती है। 

कर्क राशि: आत्मविश्वास में कमी आएगी, शांत रहें। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, संचित धन में कमी आएगी, लेखनादि, बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन हो सकता है। 

सिंह राशि: पठन-पाठन में रुचि रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, संपत्ति का विस्तार हो सकता है। 

कन्या राशि: नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि: आलस्य की अधिकता रहेगी, घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। 

वृश्चिक राशि: वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे, वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संचित धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। 

धनु राशि: रहन-सहन में असहज रहेंगे, मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। संपत्ति से आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है, नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। 

मकर राशि: आज चिकित्सा कार्यों में आपके खर्च बढ़ेंगे। आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आएगी। शिक्षा क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। 

कुंभ राशि: अपने खान-पान के प्रति थोड़ा ध्यान दें। आपके स्वास्थ्य संबंधित मामलों में समस्याएं उत्पन्न होगी। 

मीन राशि: रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है, अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा,  वस्त्रों आदि पर खचों में वृद्धि हो सकती है।


संबंधित समाचार