होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : दिल्ली में दर्दनाक हादसा ! रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 लोगों की मौत, CM ने घटना पर जताया शोक

BREAKING NEWS : दिल्ली में दर्दनाक हादसा ! रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 लोगों की मौत, CM ने घटना पर जताया शोक

दिल्ली : राजधानी दिल्ली से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 से अधिक लोगों की दुखद मौत हो गई। जबकि 20 से 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा सुबह 9 बजे के आस पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

सीएम ने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना

इधर, हादसे पर सीएम रेखा गुप्ता ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। सीएम ने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव चिकित्सा सहायता एवं जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। सीएम ने आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

अग्निकांड की वजह फ़िलहाल अज्ञात 

बताया जा रहा है कि आग लगने से जहां 20 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वही पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक 37 लोगों को बचा लिया है। हादसे के कारणों का फ़िलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में हुआ हादसा 

हादसा मालवीय नगर के 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में बुधवार सुबह हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं। 
 


संबंधित समाचार