
Morning News : आज कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, चैतन्य बघेल की ईडी रिमांड की अवधि आज समाप्त, सीएम साय का व्यस्त दिन
रायपुर: कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी कर रही है। आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी संभागों में प्रमुख सड़कों को जाम किया जाएगा। रायपुर में यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में होगा। बस्तर संभाग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कमान संभालेंगे। जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह आंदोलन केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और हाल ही में हुई चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का शेड्यूल:
सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। 11:30 से 1:30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। 3:00 से 5:00 बजे तक विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। 5:25 बजे मंत्रालय से लौटेंगे।
शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की रिमांड आज खत्म
चैतन्य बघेल की ईडी रिमांड की अवधि आज समाप्त हो रही है। 5 दिनों की रिमांड में ईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की। चैतन्य को भिलाई स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मामले में हुई थी।
प्रदेश में मानसून सक्रिय, कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रभाव से लगातार बारिश जारी है। आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बस्तर संभाग में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान। रायपुर में धूप-छांव के साथ हल्की बारिश की संभावना। प्रदेश में 1 जून से अब तक 446.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। बलरामपुर में सर्वाधिक 739.1 मिमी वर्षा हुई। बेमेतरा में सबसे कम 240.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
Publisher: INH 24x7
