
Sawan 2025: सावन में इन चीज़ो का नहीं करना चाहिए दान, नहीं तो बढ़ जाएगी आर्थिक संकट, महादेव होंगे अप्रसन्न
Sawan 2025: सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना है। जिसकी शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है। कहा जाता है कि इस माह सच्चे दिल से महादेव की पूजा अर्चना करने से महादेव खुश हो जाते है, साथ ही जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं सावन में दानपूर्ण का भी विशेष महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए वरना आर्थिक तंगी आ सकती है? तो चलिए जानते है की सावन में किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
सावन में गलती से भी ना करें इन चीजों को दान
= काले रंग की चीजों का दान ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में कभी भी काले रंग की चीजों का दान न करें. काला रंग शनि और राहु ग्रह से संबंधित है. सावन का महीना हरियाली का महीना है और भगवान शिव को समर्पित है. ऐसे में सावन में काले रंग की चीजों का दान करना वर्जित है. इससे जीवन में नकारात्मकता का संचार होता है.
= लोहे की चीजों का दान धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में लोहे का दान वर्जित है. इससे शनि के अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. घर में दरिद्रता आ सकती है और घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.
= नुकीली चीजों का दान सावन के महीने में किसी धारदार वस्तु का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि अगर सावन में नुकीली चीजों का दान करेंगे तो इससे शिवजी अप्रसन्न हो जाएंगे. इस तरह के दान से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और परिवार कलह-क्लेश बढ़ने लगता है.
Publisher: INH 24x7
