
राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति ने 4 लोगों को किया मनोनीत, PM मोदी ने सदस्यों को दिया बधाई...
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज राज्यसभा के लिए 4 लोग मनोनीत हुए हैं। जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने 4 लोगों को मनोनीत किया है । इस लिस्ट पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला भी मनोनीतडंका, डॉ. मीनाक्षी जैन और विख्यात वकील उज्ज्वल निकम भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए हैं। वहीं PM मोदी ने इन मनोनीत सदस्यों को x पर ट्विट कर बधाई दी है और लिखा- उज्ज्वल निकम की कानूनी क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है।
नागरिकों के साथ हमेशा सम्मान व्यवहार:
PM ने आगे लिखा कि, वह न केवल एक सफल वकील रहे हैं बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय पाने में भी सबसे आगे रहे हैं। अपने पूरे कानूनी करियर के दौरान, उन्होंने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि आम नागरिकों के साथ हमेशा सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए। यह खुशी की बात है कि भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उनकी संसदीय पारी के लिए मेरी शुभकामनाएं।
इतिहासकार के रूप में किया प्रतिष्ठित:
इसके साथ ही पीएम मोदी ने डॉ. मीनाक्षी जैन को लेकर कहा कि, यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि डॉ. मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। उन्होंने खुद को एक विद्वान, शोधकर्ता और इतिहासकार के रूप में प्रतिष्ठित किया है। शिक्षा, साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उनके काम ने अकादमिक चर्चा को काफी समृद्ध किया है। उनके संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
साहस के हैं प्रतीक:
वहीं सी. सदानंदन मास्टर के जीवन को प्रधान मोदी ने साहस और अन्याय के सामने झुकने से इनकार का प्रतीक बताते हुए कहा कि, धमकी और हिंसा राष्ट्रीय विकास के प्रति उनकी भावना को डिगा नहीं सकी। एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनके प्रयास सराहनीय हैं। वह युवा सशक्तिकरण के प्रति बेहद भावुक हैं। राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर उन्हें बधाई। सांसद के रूप में उनकी भूमिका के लिए शुभकामनाएं।
बुद्धिजीवी और रणनीतिक के उत्कृष्ट विचारक:
पीएम ने हर्षवर्धन श्रृंगला को लेकर कहा कि, वह एक राजनयिक, बुद्धिजीवी और रणनीतिक विचारक के रूप में उत्कृष्ट रहे हैं। वर्षों से, उन्होंने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जी-20 की अध्यक्षता में भी योगदान दिया है। मुझे खुशी है कि उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। उनके अद्वितीय दृष्टिकोण संसदीय कार्यवाही को और समृद्ध करेंगे।
Publisher: INH 24x7
