
SAWAN 2025: सावन माह इन 3 राशियों के लिए है बेहद खास, 70 साल बाद बन रहे है अद्भुत संयोग, मिलेगा प्रमोशन, बरसेगा पैसा
Shani Budh Rahu Ketu Vakri : सावन माह की शुरुआत इस बार 11 जुलाई से हो रही है। जो की बेहद खास है, इस बार सावन में चार ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ साथ ब्रह्मांड की हर चीज़ पर पड़ेगा। हालांकि 3 राशियां ऐसी है जिनपर ग्रहों के उलटफेर का प्रभाव शुभ पड़ेगा। बता दें कि 70 साल बाद सावन में शनि, राहु, केतु और बुध वक्री होंगे जो की एक दुर्लभ संयोग है।
मायावी ग्रह राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। राहु सावन माह में कुंभ राशि में वक्री (Grah Vakri 2025) करेंगे। वहीं केतु सूर्य की राशि सिंह में उल्टी चाल चल रहे हैं। 17 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री होंगे, जो बुद्धि और बिजनेस के स्वामी हैं। 13 जुलाई को कर्मफल दाता शनि वक्री होंगे। आइए जानें किन लोगों का भाग्योदय होने वाला है?
कर्क राशि (Kark Rashi)
ग्रहों की उल्टी चाल से कर्क राशि के जातकों को भी लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में आ रही समस्याएं दूर होगी। कारोबार का विस्तार होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। शादी के योग बन रहे हैं। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि के जातकों के लिए भी सावन का महीना शुभ रहेगा। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। नई नौकरी मिल सकती है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
चारों ग्रह वृषभ राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। वेतन में वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। जॉब में बदलाव भी हो सकता है। बिजनेस में प्रॉफ़िट बढ़ेगा। नए संबंध बनाने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। समाज में मान-समान बढ़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा।
Publisher: INH 24x7
