भोपाल : मध्य प्रदेश की 3 राजसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस जहां सतर्क है। तो वही दूरी तरफ बीजेपी द्वारा ओबीसी कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारें के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया है। चुनाव में क्रॉस वोटिंग के डर को देखते हुए कांग्रेस ने अपने 62 विधायकों को बंगलुरू शिफ्ट करने का फैसला लिया है। तो वही समय की गंभीरता को देखते हुए जीतू पटवारी ने कांग्रेस विधायकों को एक पत्र जारी कर एकजुट रहने की हिदायत दी है। साथ ही राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन की जीत का दावा भी किया है।
सभी विधायकों पर पूरा भरोसा - उमंग सिंघार
इधर, विधायकों की शिफ्टिंग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बयान जारी करते हुए कहा कि स्वाभाविक है, कांग्रेस का जहां राज्य है वहां ले जाएंगे। सभी 62 विधायकों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा की तोड़-फोड़ की राजनीति को लेकर हम सजग हैं। भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे।
विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर कांग्रेस को सताया
बता दें कि साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से अपना समर्थन वापस ले लिया था। जिसकी वजह से कांग्रेस की सरकार महज 2 साल के अंदर गिर गई थी। ऐसे में समय की नजाकत को देखते हुए और हॉर्स ट्रेडिंग’ (विधायकों की खरीद-फरोख्त) को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बंगलुरू शिफ्ट करने का फैसला लिया है।
स्टार एयरलाइंस के विशेष विमान से भेजे गए विधायक
इसी कड़ी में मंगलवार सुबह सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले में पहुंचे। इसके बाद भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने स्टार एयरलाइंस का 72 सीटर विशेष विमान बुक कराया है। जिससे कुछ ही देर में सभी विधायक बेंगलुरु पहुंच जाएंगे।