BJP MP Ganesh Singh : सतना जिले से भाजपा सांसद गणेश सिंह के छोटे भाई गुलाब सिंह की पुत्री प्राची सिंह का मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आज निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राची सिंह का विवाह मैहर जिले के करूआ गांव निवासी राजाराम सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्राची सिंह का पार्थिव शरीर कल दोपहर 11 बजे सतना के डाली बाबा पहुंचेगा, जहां अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे नजीराबाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।