हेमंत गोस्वामी, ओरछा: धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में सर्व ब्राह्मण समाज को सांगठनिक रूप से और अधिक गतिशील, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सर्व ब्राह्मण संघ का पूरी तरह से पुनर्गठन कर दिया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार जगदीश तिवारी के निर्देशों के अनुपालन में समाज की नई आधिकारिक जिला/नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई जंबो टीम में समाज की कमान संभाल रहे पदाधिकारियों को अलग-अलग विधिक व सांगठनिक विभागों का प्रभार सौंपा गया है, ताकि समाज के कल्याणकारी और धार्मिक कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा सके।
सर्व ब्राह्मण संघ, ओरछा की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष : जगदीश तिवारी (वरिष्ठ पत्रकार)
कार्यकारी अध्यक्ष : रजनीश दुबे
कोषाध्यक्ष : संतोष पटेरिया
समन्वयक : कृष्ण कुमार
उपाध्यक्ष : रामेश्वर दुबे एवं प्रमोद शर्मा
महासचिव : मोहित त्रिवेदी
सचिव : सौरभ मिश्रा एवं विवेक दुबे
प्रचार सचिव : कृष्णकान्त उपाध्याय
संस्कृति सचिव एवं मीडिया प्रभारी: हेमन्त गोस्वामी
संगठन मंत्री : श्री हरिश्चन्द्र श्रीधर
सह संगठन मंत्री: शुभम विदुआ एवं सतीश शर्मा
कार्यकारिणी सदस्य
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने और समन्वय के लिए पांच वरिष्ठ समाजसेवियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
शिवकुमार तिवारी
रमेश शर्मा
मृत्युन्जय भण्डारी
मानवेन्द्र भिक्षा
कृष्ण कुमार तिवारी
इस विशाल और जंबो सांगठनिक पुनर्गठन पर बुंदेलखंड के प्रबुद्ध पत्रकारों, विधिक सलाहकारों, धार्मिक पुजारियों और गणमान्य नागरिकों ने पूरी नवनियुक्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।