Rewa News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में आयोजित रोड शो के दौरान, भगवान हनुमान का रूप धरे एक कलाकार द्वारा भाजपा का झंडा लेकर, नृत्य करने का मामला अब विवादों में घिर गया है। इस घटना को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से कड़ी आपत्ति जताई जा रही है। इसी को लेकर रीवा में भी इस मामले में आपत्ति जताते हुए जो भी इसमें दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का कहना है कि, हम सब सनातन धर्म को मानने वाले है। हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आई एक अत्यंत गंभीर, आपत्तिजनक और आपराधिक घटना से, हमारा पूरा सनातनी समाज आहत और दुखी है।
लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में आयोजित, एक सार्वजनिक रोड शो के दौरान आयोजकों और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत, हमारे परम पूजनीय भगवान हनुमान का रुप धरे एक व्यक्ति के हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा थमाकर, उन्हें सड़क पर बेहद फूहड़, मजाकिया और अमर्यादित अंदाज में नचाकर, सनातनी संस्कृति का घोर अपमान और सार्वजनिक उपहास उड़ाया गया है। जो कि शुद्ध रूप से राजनीतिक लाभ, या मनोरंजन के नाम पर समाज की धार्मिक आस्था पर प्रहार करने का एक जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण कृत्य है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने मांग की है। करोड़ों सनातनी नागरिकों की आस्था की रक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इसके लिए जो भी लोग दोषी है उन पर एफआईआर दर्ज की जाए।
.png)