राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में से कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस (Congress) का अध्यक्ष नहीं बनेगा। में इस चुनाव के लिए नामांकन करूगां।
सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अध्यक्ष बनना चाहिए लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को मना करते हुए कहा कि इस बार इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। इसके लिए जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा।
सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अध्यक्ष चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यानी सीएम पद छोड़ने वाले है। चुनाव के इस रेस में गहलोत के अलावा शशि थरूर (Shashi Tharoor) और अन्य नेता भी दावेदारी की रेस में खड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, अशोक गहलोत 24 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।