रायपुर: CGPSC 2023 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC मुख्य परीक्षा के परीणाम जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया. राज्य सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट बीते रात जारी की गई जिसके टॉप टेन की लिस्ट में इस बार 6 पुरुष और 4 महिला शमिल हैं.
रविशंकर वर्मा ने किया टॉप:
CGPSC 2023 Result: टॉप-10 में बलौदाबाजार जिले के कोसमंदी गांव निवासी रविशंकर वर्मा पहले स्थान पर हैं. वर्तमान में रविशंकर वर्मा बैकुंठपुर में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं. एनआईटी रायपुर से साल 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की थी, मुंबई में प्लेसमेंट के बाद 2015 तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे. सिविल सर्विस की तैयारी के लिए 2015 में नौकरी छोड़ दी. 2017 से 5 बार परीक्षा के बाद अब सफलता मिली है.
दूसरे स्थान पर मृणमयी शुक्ला:
CGPSC 2023 Result:दूसरे स्थान प्राप्त करने वाली मृणमयी शुक्ला राज्य वित्त सेवा के पद पर कार्यरत हैं. 6वां प्रयास में मृणमयी शुक्ला डिप्टी कलेक्टर बनी, 2016 में बनीं नायब तहसीलदार, 2021 में डीएसपी के पद पर चयन हुआ.
नंदिनी साहू ने दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता :
CGPSC 2023 Result:महासमुंद की नंदिनी साहू ने दूसरे प्रयास में हासिल सफलता की. दूसरे प्रयास में ही नंदिनी साहू को 5 वें स्थान पर जगह मिला. नंदिनी ने पहले प्रयास में 179वीं रैंक हासिल की थी. नंदिनी साहू जब 12वीं में थीं, तभी पिता मेघनाथ का निधन हो गया.
किसान के बेटे ने मारी बाजी:
CGPSC 2023 Result:छपोरा गांव के किसान के बेटे ने बाजी मारी है. किसान पिता सालिक राम वर्मा के बेटे को 9 स्थान मिला, तिल्दा के छपोरा गांव के किसान का बेटा पुनीत वर्मा डिप्टी कलेक्टर बना.घर में पढ़ाई का माहौल नहीं, आसपास के लोगों को देखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली.2016 में छात्रावास अधीक्षक के पद पर चयन हुआ. 2018 की पीएससी परीक्षा में सहायक भू-अभिलेख अधिकारी के रूप में चयन हुआ. 2021 आबकारी निरीक्षक के पद पर चयन के बाद अब डिप्टी कलेक्टर बने.
read more : ड्यूटी टाइम हुआ पूरा, पायलट ने बीच रास्ते छोड़ी फ्लाइट, फिर जो हुआ...
साक्षात्कार के लिए जल्द डेट जारी की जाएगी :
CGPSC 2023 Result:आपको बता दें, पीएससी-2022 की टॉप-10 लिस्ट में छह महिलाएं शामिल थी. CGPSC 2023 की मुख्य परीक्षा में कुल-3597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के साक्षात्कार के लिए जल्द डेट जारी की जायेगी, विभिन्न 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई. 24, 25, 26 एवं 27 जून 2024 को आयोजित की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा गई थी.
सीएम ने दी बधाई:
CGPSC 2023 Result:मुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 में चयनित युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे. उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है.
read more :साइकिल से लंदन जा रही 28 साल की लड़की! बीच में पड़ेंगे कई खतरनाक देश