छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद बंगाल (West Bengal) में दुर्गा विसर्जन के बाद हमले की खबर मिली है। बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur) में दुर्गा विसर्जन (Durga Puja) से लौट रही भीड़ पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। देसी बम और हथियारों से भीड़ पर हमला कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को कुछ हमलावरों ने देसी बम और हथियार से मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जगह जगह छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ श्रद्धालु दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे थे। तभी उनके ऊपर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। देसी बमों से श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। एक गुट ने दूसरे गुट से शराब के लिए पैसा मांगा, जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। अभी हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस भी पूरे मामले को लेकर सतर्क है।