MP Bjp News : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नए संगठनात्मक ढांचे के तहत तीन नए संभागों का गठन करते हुए कुल 13 संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति की है।
छिंदवाड़ा को बनाया स्वतंत्र संभाग
नए ढांचे में छिंदवाड़ा को जबलपुर से अलग कर स्वतंत्र संभाग बनाया गया है, जबकि उज्जैन से मंदसौर और इंदौर से निमाड़ को अलग कर नए संभागों का गठन किया गया है। इन क्षेत्रों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां भाजपा आगामी चुनावों से पहले अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
इन नेताओं की हुई नियुक्तियां
भोपाल संभाग: नागदा-खाचरोद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह
इंदौर संभाग: प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत
उज्जैन संभाग: सागर सांसद एवं प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े
छिंदवाड़ा संभाग: राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी
जबलपुर संभाग: प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी
सागर संभाग: प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे
ग्वालियर संभाग: प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे
चंबल संभाग: अभय यादव
रीवा संभाग: विजय दुबे
शहडोल संभाग: गौरव सिरोठिया
नर्मदापुरम संभाग: प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह
निमाड़ संभाग: प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा
मंदसौर संभाग: सुरेश आर्य
आपको बता दें कि भाजपा की इस बड़ी संगठनात्मक पुनर्संरचना को 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर छिंदवाड़ा और निमाड़ जैसे क्षेत्रों में पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।