होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : सिंगरौली में दुखद हादसा ! महान एनर्जेन पावर प्लांट में मजदूर की गिरकर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

BREAKING NEWS : सिंगरौली में दुखद हादसा ! महान एनर्जेन पावर प्लांट में मजदूर की गिरकर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

Bandhaura plant singrauli सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित महान एनर्जेन पावर प्लांट में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे के आस पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तो वही हादसे को लेकर श्रमिकों में भारी आक्रोश है। इस हादसे ने जहां एक बार फिर निजी पावर प्लांट में लेबर सेफ्टी (मजदूर सुरक्षा मानकों) की सच्चाई को उजागर कर दिया है। तो वही पुलिस कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

श्रमिक ऊंचाई से नीचे गिरा

बताया जा रहा है कि मजदूर श्रमिक प्लांट में कार्य कर रहा था, तभी वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक की पहचान अज्ञात

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वही इस हादसे को लेकर श्रमिकों में काफी आक्रोश है। मजदूरों का कहना है कि मुनाफा कमाने के चक्कर में प्रबंधन द्वारा बरती जा रही यह लापरवाही समय-समय पर निर्दोष कामगारों के लिए जानलेवा साबित होती है। वही अन्य मजदूर साथियों का कहना है कि  सुरक्षा को लेकर लगातार अनदेखी की जा रही है । भारी और खतरनाक मशीनों जैसे बॉयलर के पास काम करते समय जिन सुरक्षा उपकरणों और प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए था, वे मौके पर नदारद थे।

 पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) शियाज के.एम. का कहा कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


संबंधित समाचार