होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ujjain News : विक्रमादित्य वैदिक घड़ी एप पर हुआ साइबर अटैक

Ujjain News : विक्रमादित्य वैदिक घड़ी एप पर हुआ साइबर अटैक

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में स्थापित जिस विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था, उस पर साइबर अटैक हुआ है। इस वैदिक घड़ी को निर्मित करने वाले आरोह श्रीवास्तव ने बताया कि इस हमले को तकनीकी भाषा में डीडीओएस अटैक कहा जाता है। जिससे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो रही है और आम लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं । आरोह ने इस अटैक की साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए संस्थान प्रमुख से कहा है। मप्र शासन के संस्कृति विभाग के तहत आने वाले महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ ने 8 मार्च 2024 को इसका पूर्व घोषित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ के नाम से फ्री मोबाइल एप जारी किया जाना था। किंतु साइबर अटैक के खुलासे के बाद अब साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई जा रही है। इसे कई भाषाओं में तैयार कर आम लोगों के उपयोग के लिए जल्दी ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस घड़ी की यह है खासियत: आरोह श्रीवास्तव के अनुसार इंटरनेट और जीपीएस से जुड़ी होने के कारण दुनिया में कहीं भी इस घड़ी का उपयोग किया जा सकता है। यह दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वैदिक घड़ी है, जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम भारतीय पंचांग और मुहूर्त की जानकारी देती है। इसको मोबाइल और टीवी पर भी सेट किया जा सकता है। वैदिक घड़ी का ऐप हिंदी, अंग्रेजी अन्‍य भारतीय व विदेशी भाषाओं में तैयार किया जा रहा है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि हम साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। इसके बाद आगे का प्रोसेस किया जाएगा।


संबंधित समाचार